फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल में चार पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत, गश खाकर गिरने से एक बच्चे के सिर में आईं चोटें

Thu, 09 May 2024 03:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल में चार पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। गश खाकर गिरने से एक बच्चे के सिर में चोटें भी आई हैं। ये लोग अलग अलग शहरों से आए थे।  
विज्ञापन
Agra: ताजमहल में चार पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी में ताजमहल पर बुधवार को चार सैलानियों की तबीयत अचानक खराब हो गई। मेहमानखाने में फोटो शूट कराते समय गर्मी से बेहाल होकर एक बच्चा गिर गया, जिससे उसके सिर में चोटें आई। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर भीषण गर्मी के कारण ताजमहल का दीदार करने आए चार सैलानियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की में आई हेल्प यू की टीम ने बीमारों को व्हील चेयर से पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने होटल चले गए।

बुधवार दोपहर के समय तापमान अधिक होने से संगमरमर दहक रहे थे, इन पर पैदल चलते समय सैलानी बेहोश होकर गिर गए। कासगंज से एक परिवार के साथ ताज घूमने आया 3 साल का इब्राहिम मेहमानखाने के पास गिर गया, जिससे उसके सिर में चोटें आई। 
विज्ञापन


वहां तैनात सीआईएसएफ के जवान ने व्हील चेयर से बच्चे को डिस्पेंसरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वापस लौटे। 11 वर्षीय राजेश शिवादास गोवा, सरितमा प्रजापति आजमगढ़, इंद्रा देवी बरेली और एस लवानियां पुणे की महिला पर्यटक की गर्मी से तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें