फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने झोलाछाप के यहां मारा छापा, नमूने भरे

विज्ञापन
02एमएनपी-71-गांव मानपुर हरी में झोलाछाप की दुकान पर दवाएं सील करतीं औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। झोलाछाप द्वारा उपचार किए जाने और दवाओं की बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक ने छापा मारा। जांच में शिकायत सही पाई। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने दवाओं के नमूने लेने के साथ ही दवाओं को सील कर दिया। झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पोर्टल पर भोगांव क्षेत्र के गांव मानपुर हरी में झोलाछाप द्वारा इलाज करने और दवाओं की बिक्री करने की शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। निर्देश पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान झोलाछाप कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सका। वहीं दुकान पर दवाएं और उपयोग की गई सिरिंज और खुले इंजेक्शन भी मिले। इससे ये पुष्टि हो गई कि वहां मरीजों का उपचार किया जा रहा था। औषधि निरीक्षक ने दो कफ सीरप और एक केस्लाइड टैबलेट का नमूना लेने के साथ ही दवा को सील कर दिया। वहीं झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से झोलाछाप को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर मुकदमा दायर किया जाएगा।
बगैर बिल हो रही थी सैनिटाइजर की बिक्री
औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने भोगांव के शाक्य मेडिकल स्टोर और प्रेम राजपूत मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। दोनों ही जगह बिना बिल के सैनिटाइजर की बिक्री की जा रही थी। इस पर औषधि निरीक्षक ने बिल उपलब्ध कराने तक बिक्री पर रोक लगा दी है। उन्होंने नियत दामों पर ही मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री करने के भी निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक के निरीक्षण की सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर मानपुर हरी में झोलाछाप के यहां छापेमारी की गई थी। उपलब्ध दवाओं के नमूने लेकर उन्हें सील कर दिया गया है। झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें