फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीमारियों से तीन मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में निमोनिया और डायरिया के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया, निमोनिया व अस्थमा से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जिले में अचानक निमोनिया, डायरिया और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। बजरंग नगर मोहम्मदाबाद निवासी जल्ला खां की 80 वर्षीय पत्नी अनोखी देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें अस्थमा की दिक्कत थी।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव पडोरा निवासी लाल सिंह की 70 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी को बृहस्पतिवार को डायरिया की शिकायत हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दुलारी देवी की मौत हो गई। औंछा थाना क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर परमकुटी निवासी कुबेरबहादुर की चार साल की पुत्री नंदनी को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की शिकायत थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें