फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.33 लाख महिला जनधन खातों में पहुंचेगी सहायता राशि

विज्ञापन
03एमएनपी-14-ज्योंती में बैंक ऑफ इंडिया के बाहर जमा लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन ने महिला जनधन खातों में धनराशि भेजने के आदेश दिए हैं। जिले में 2.33 लाख महिला जनधन खाते हैं। इन खातों में धनराशि आना शुरू भी हो गई है। लगभग एक सप्ताह में सभी खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। बैंकों में भी महिलाएं धनराशि निकालने के लिए शुक्रवार को पहुंचीं। श्रमिक परिवारों को प्रदेश सरकार ने एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। अब महिलाओं के जनधन खातों में पांच सौ रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। लगातार तीन माह तक उनके खातों में इतनी ही धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कब किस खाते में आएगी धनराशि
-शून्य या एक से अंत होने वाले खातों में दो अप्रैल को
-दो या तीन से अंत होने वाले खातों में तीन अप्रैल को
-चार या पांच से अंत होने वाले खातों में चार अप्रैल को
-छह या सात से अंत होने वाले खातों में पांच अप्रैल को
-आठ या नौ से अंत होने वाले खातों में छह अप्रैल को
छह तक सभी खातों में आएगी धनराशि
महिला जनधन खातों में सहायता राशि आना शुरू हो गई है। छह अप्रैल तक सभी खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। इसके तीन दिन बाद वे धनराशि के निकासी कर सकेंगे।
जोगिंद्र पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें