फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने हेलमेट लगाकर किया कार्य

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हेलमेट लगाकर उपचार देते ईएमओ व फार्मासिस्ट - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। 10 जुलाई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ हुई मारपीट को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हेलमेट लगाकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

10 जुलाई की रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला की मौत के बाद महिला के साथ आए परिजनों ने जमकर तांडव मचाया था। यहां तैनात डॉक्टर राजेश यादव और फार्मासिस्ट गौरव गुप्ता के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिए थे। किसी प्रकार कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई थी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने गुरुवार को हेलमेट पहनकर कार्य करते हुए विरोध जताया।
पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने हिरासत से छोड़ा
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल सचिव शिवमंगल सिंह का कहना था कि घटना के बाद दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया था। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने थाने से ही उन आरोपियों को रिहा कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों को शीघ्र जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें