फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने पहले चरण के लिए टीकाकरण व कोल्ड चेन की मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोराना की वैक्सीन अभी ट्रायल स्तर पर है, लेकिन शासन ने पहले चरण के वैक्सीनेशन व कोल्ड चेन की जानकारी मांगी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले सरकारी, रेलवे एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को लगाई जानी है। ताकि ये सुरक्षित होकर अन्य लोगों को सुरक्षित कर सकें। इसके लिए भी शासन से जानकारी मांगी गई है। विभाग इनका आंकड़ा भी जुटा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला में कितनी वैक्सीन की आवश्यकता पड़ेगी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से मांगी गई है। इसके अलावा जो वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, उसको सुरक्षित रखने के विभाग के पास क्या इंतजाम है, इसका ब्योरा भी मांगा गया है। कोल्ड चेन बनाए रखने के लिए विभाग के पास जो डीप फ्रीजरों की उपलब्धता है यदि वे खराब हैं तो उनको दुरुस्त कराने के निर्देश भी शासन से मिले हैं। शासन से मांगी गई जानकारी के आधार पर विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। सभी आंकड़े संग्रहित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि इनको शासन के पास भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें