फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर बैठे बुजुर्गों का होगा टीकाकरण, इस नंबर भेजें जानकारी, स्वास्थ्यकर्मी पहुंचेंगे आपके पास

Sat, 29 Jan 2022 01:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले में 20 हजार बुजुर्ग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके फोन पर अब टीकाकरण के लिए मैसेज भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
टीकाकरण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन तक चले सर्वे में करीब 20,000 बुजुर्ग चिन्हित किए हैं, जिन्होंने कोरोना रोधी वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है। उनके या किसी परिजन के फोन नंबर दर्ज करते हुए सूची बनाई गई है, जिस पर मैसेज भेजकर उनको टीका लगवाने की लिए कहा जाएगा। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 25 से 29 जनवरी तक घर-घर जाकर के स्वास्थ्य सर्वे में करीब 20,000 बुजुर्ग मिले, जिन्होंने अभी वैक्सीन नहीं लगवाई है। उनके नंबर दर्ज करते हुए सभी पर मैसेज भेजे जाएंगे, जिसमें उनको टीकाकरण कराने के लिए कहा जाएगा। 

घर जाकर टीकाकरण करेगी टीम 
लोगों से अपील है कि जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगाया है वह किसी भी नजदीक बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। जो बुजुर्ग बूथ पर जाने में सक्षम नहीं हैं। उनके लिए व्हाट्सएप नंबर दिया गया है जिस पर वह अपना आधार कार्ड और घर की लोकेशन भेजें। उनके घर पर हमारी टीम जाकर टीका लगाएगी।
विज्ञापन


इस नंबर पर भेजें जानकारी
सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण कार्य को गति देने के लिए अब डोर-टू-डोर जाकर भी वैक्सीन लगाई जाएगी। जिन बुजुर्गों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, व्हाट्सएप नंबर 8791393336 पर अपना नाम/पता/मोबाइल नंबर उपलब्ध कराकर सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें