फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: मैनपुरी में सभी मतगणना स्थलों पर तैनात रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 30 Apr 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी की मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने सीएमओ को पत्र भेजकर सभी मतगणना स्थलों पर मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव की मतगणना में कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी प्रशासन ने इस बार इंतजाम किए हैं। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ को पत्र भेजकर सभी मतगणना स्थलों पर मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। मतगणना के दौरान अगर किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होती है तो टीम तत्काल उपचार देगी। 

विज्ञापन


मतदान के दौरान कई कर्मचारियों की हालत बिगड़ने की शिकायतें आई थीं। कर्मचारियों को उपचार न मिलने से उन्हें परेशानी भी हुई। इस बात को लेकर कर्मचारी और अधिकारी दोनों ही परेशान थे। मतगणना के दौरान ऐसा न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी की गई है। इस बार मतगणना के दौरान सभी स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौजूद रहेगी। 

ये टीम न केवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें उपचार भी देगी। अगर किसी भी कर्मचारी या अभिकर्ता की हालत बिगड़ती है तो उसे मौके पर ही उपचार मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को लिखा पत्र
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने सभी नौ मतगणना स्थलों पर कोरोना हेल्पडेस्क स्थापित कराने के साथ ही उपचार के लिए एक टीम भेजने के आदेश दिए हैँ। इससे कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है। 

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि मतगणना के साथ-साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी मतगणना स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तैनाती की जाएगी। टीम की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें