फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: इंटरमीडिएट पास चला रहा था नर्सिंग होम, छापा पड़ते ही छत से कूदकर भागा 

Fri, 10 Jun 2022 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत के बाद सकीट कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम पर छापा मारा। टीम के देखते ही नर्सिंग होम संचालक छत के कूदकर भाग गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है।   
 
विज्ञापन
नर्सिंग होम सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में सकीट कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा पड़ते ही संचालक छत से कूदकर भाग गया। शिकायत की गई थी कि इंटरमीडिएट पास व्यक्ति नर्सिंग होम संचालित कर रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे सील कर दिया।

विज्ञापन


कस्बा सकीट में ओंछा रोड स्थित अंबिका नर्सिंग होम पर बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। टीम को देखकर संचालक छत से कूदकर भाग गया। एसीएमओ  डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि संचालक इंटरमीडिएट तक शिक्षित है और नर्सिंग होम का संचालन कर रहा है। इसी शिकायत पर छापा मारा गया था। 

दो दिन के अंदर मांगा गया जवाब 

एसीएमओ  डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। नोटिस चस्पा करके दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम के अंदर चार बेड, दो तख्त पाए गए। वहां किसी की मेडिकल संबंधी कोई डिग्री नहीं मिली। एसीएमओ ने बताया कि कस्बा सकीट स्थित आसपुर चौराहा पर क्लीनिक संचालक जयवीर सिंह और शहर के हिंदू नगर के पास क्लीनिक संचालक प्रवीन कुमार को भी नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें