फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू, 14 चिह्नित, छह लोग किए क्वारंटीन

Fri, 25 Dec 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये रूप (स्ट्रेन) से स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। खुफिया तंत्र और स्वास्थ्य विभाग मिलकर ब्रिटेन से आने वाले लोगों की पड़ताल में जुट गए हैं। अन्य देशों से एक सप्ताह पहले आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन



वायरस के नए रूप के चलते ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि ब्रिटेन से आने वाले लोगों के साथ कोरोना का स्ट्रेन देश में आ सकता है। ऐसे में जनपद में अलर्ट कर दिया गया है। एक सप्ताह पहले विदेश से आए लोगों का दोबारा से टेस्ट भी कराया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग में बाहर से आने वाले लोगों की डेस्क बनाई जा रही है। 

Corona Virus: पहलीबार मिले सबसे कम मरीज, चार लाख से अधिक लोगों की हुईं कोरोना जांच
विज्ञापन


जनपद में 14 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जो हाल में ही ब्रिटेन की यात्रा कर लौटे हैं। इनमें 6 लोगों के नमूने लेकर क्वारंटीन किया गया है। चिह्नित किए गए लोगों में वृंदावन के गौतम पाड़ा निवासी दो महिलाएं, प्रोफेसर कॉलोनी, सरस्वती कुंड, कोसीकलां, कदंब बिहार, राधिकाधाम और वृंदावन के हरे कृष्णा आर्चिड निवासी शामिल हैं। चिह्नित किए गए लोगों में 6 के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि पांच लोगों के शीघ्र नमूने लिए जाएंगे। तीन लोग ब्रिटेन लौट गए। 
विज्ञापन

जनपद में 11 नए कोरोना केस मिले
गुरुवार को जनपद में 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें राधा ऑर्चिड सरस्वती कुंड, आर्मी कैंप टैंक चौराहा, मायापुरम, गोविंद नगर, गोवर्धन से तीन केस, गोविंद नगर से तीन पॉजिटिव केस और मथुरा से एक केस मिला है। जिले में अब तक मृतकों की संख्या 109 हो गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 6602 पहुंच गया है। जिसमें 6268 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 225 केस एक्टिव हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें