फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में छापे से मची खलबली, एक सील, दूसरे में मरीज को छोड़कर भाग गया स्टाफ

Sat, 30 May 2020 10:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल की टीम कोरोना वायरस से बचाव के लिए मानकों को जांचने के लिए मारा था छापा
विज्ञापन
प्रार्थना हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यमुनापार में प्रार्थना हॉस्पिटल और आराध्य हॉस्पिटल में छापा मारा। प्रार्थना हॉस्पिटल सील कर दिया है, आराध्या हॉस्पिटल में स्टाफ मरीज को छोड़कर भाग गया। दोनों ही अस्पतालों में चिकित्सक नहीं मिले। कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक मानक भी पूरे नहीं थे। 
विज्ञापन


इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल टीम को देखकर मंडी समिति के पास स्थित आराध्य हॉस्पिटल का स्टाफ भाग गया। टीम अंदर गई तो यहां खंदौली की प्रसूता अंजलि भर्ती थी। इसका प्रसव किसी दूसरे अस्पताल में हुआ था, यहां रेफर किया गया था। टीम यहां करीब एक घंटे तक बैठी रही।
 

इसी बीच नाइट में ड्यूटी करने वाला विजय पहुंचा। टीम ने पूछा तो उसने बताया कि वह ओटी टेक्नीशियन है। यहां कोरोना वायरस से बचाव और इलाज के लिए आवश्यक मानकों का पालन नहीं हो रहा था। बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा हुआ था। शनिवार को मरीज को शिफ्ट कराकर इसे सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल संचालकों पर दर्ज होगा मुकदमा

प्रार्थना हॉस्पिटल में भी कोई चिकित्सक नहीं मिला। टीम ने अस्पताल का लाइसेंस और चिकित्सक-नर्सिंग स्टाफ का पैनल मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। संचालक अपने केबिन को बंद करके चले गए थे। यहां टीम ने 27 मई को निरीक्षण कर मानक पूरा करने के लिए नोटिस भी दिया था, लेकिन संचालक की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर टीम ने इसे सील कर दिया है। 


टीम में एसीएम द्वितीय और एसीएमओ डा. वीरेंद्र भारती रहे। सीएमओ डॉ. एके पांडे ने बताया कि प्रार्थना हॉस्पिटल सील कर दिया है, आराध्या हॉस्पिटल से मरीज शिफ्ट कराते हुए शनिवार को सील कराया जाएगा। इनके संचालक और डॉक्टरों के पैनल की भी जांच कराई जा रही है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें