डेंगू व मलेरिया न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर कूलर, फ्रिज आदि की पड़ताल की जा रही है। जहां टीम को शहर के
55 घरों में लार्वा मिला है, इसमें से 15 को नोटिस दिया गया है।
सिंतबर माह में डेंगू के लक्षण वाला एक केस जिला अस्पताल में सामने आया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के घरों की पड़ताल की गई। टीम ने घरों में रखे कूलर, फ्रिज सहित गमलों आदि की पड़ताल की।
जहां टीम को 55 घरों में लार्वा मिला। प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि लार्वा निकले घरों में से 15 को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें चेतावनी दी है कि अगर जांच के दौरान दोबारा लार्वा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।