मैनपुरी। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर रविवार को टीकाकरण नहीं किया गया। जिससे यहां पहुंचे लोगों को निराश ही लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यहां कोई नोटिस भी चस्पा नहीं किया गया था।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण कराया जा रहा है। महामारी को देखते हुए रविवार को भी टीकाकरण किया जा रहा था, लेकिन रविवार को बिना किसी सूचना के जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण नहीं किया गया। जिससे यहां आने वाले लोगों को निराश ही वापस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल स्थित जीरियाटिक वार्ड में तो सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड भी ड्यूटी पर पहुुंचे लेकिन यहां जांच करने के लिए कोई एलटी और स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी नहीं पहुंचा। सुबह से लेकर शाम तक यहां 100 से अधिक लोग भी पहुुंचे, जिनका टीकाकरण नहीं हो सका।
- स्वास्थ्य विभाग के लोगों पर वर्कलोड बढ़ गया है। कुछ एलटी संक्रमित भी हो गए हैं। इसके चलते अब सोमवार से शनिवार ही टीकाकरण किया जाएगा। जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, वे सोमवार से शनिवार को किसी भी दिन टीकाकरण केंद्र पर पहुंच टीकाकरण कराएं। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।