फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद कस्तूरबा की बालिकाओं का फिर शुरू हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
कासगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय फरीदपुर में छात्राओं का चिकित्सीय परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कोरोना संकट के बीच खुले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक साल बाद फिर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। फरीदपुर के आवासीय विद्यालय में विभाग की टीम ने पहुंचकर 47 बालिकाओं की कोरोना व स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन बालिका विद्यालय में शिक्षारत बालिकाओं की जांच के लिए प्रतिमाह शिविर लगाए जाते हैं लेकिन कोरोना संकट के कारण विद्यालयों के बंद हो जाने के बाद बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण बंद हो गया। अब जबकि विद्यालय फिर से खुल चुके हैं तो विभाग ने शिविर आयोजित करना आरंभ कर दिए हैं। फरीदपुर के आवासीय विद्यालय में डा. पीएस वर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम पहुंची। विभाग की टीम ने बालिकाओं की कोरोना की जांच की, लेकिन कोई भी बालिका संक्रमित नहीं पाई गई। इसके साथ ही बालिकाओं के नेत्र ज्योति एवं स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। दो छात्राओं की नेत्र ज्योति कम पाई गई। टीम में डॉ. सरस्वती, विपिन सिंह, स्टाफ नर्स विमलेश, एलटी रिजकुल हसन आदि मौजूद रहे।
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षारत बालिकाओं का प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शुरू करा दिया गया है। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों से टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें