औंछा में आरोग्य मेला में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 50 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। 5762 मरीजों की नि:शुल्क जांच करने के बाद उपचार किया गया। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेलों का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया।
मेलों में 115 चिकित्सक, 366 पैरा मेडिकल स्टाफ ने योगदान दिया। 391 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 137 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 5321 व्यक्तियों की कोविड स्क्रीनिंग की गई। 454 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, सठिगवां, अंगोथा, जौराई, सहन का निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय, डॉ. जीडी सिंह, डॉ. संजीव राय बहादुर, डॉ. जीपी शुक्ला, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अनिल यादव, एसएन सिंह, रविंद्र सिंह गौर, अमरीश यादव आदि ने भी निरीक्षण किया।