फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीबायोटिक कैप्सूल, कफ सीरप और ऑफ्लोक्सासिन टेबलेट का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नकली दवाओं की बिक्री पर अंकुश और निर्धारित दर पर बिक्री को लेकर लगातार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की जांच चल रही है। इसके तहत औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के राजा का बाग स्थित मोनू मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर में दर्ज दवाओं का उपलब्ध दवाओं से मिलान किया।
विज्ञापन

इसके अलावा एक्सपायरी दवा और क्रय-विक्रय बिल भी देखे। निरीक्षण को दौरान उन्होंने सिटरिजिन टैबलेट और एक एंटीबायोटिक कैप्सूल का नमूना लिया। इसके बाद उन्होंने प्रिंस मेडीकोज का निरीक्षण किया। यहां भी अभिलेख देखने के साथ एक कफ सीरप और एक ऑफ्लोक्सासिन टेबलेट का नमूना लिया। चारों नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस कार्रवाई के बाद आसपास के मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर चले गए। निरीक्षण में औषधि अनुसेवक रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें