फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित महिला की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में डायरिया के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक और महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं बुखार से पीड़ित होने पर 13 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में साधारण बुखार के साथ ही मलेरिया बुखार के मरीज भी बढ़ चले हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 924 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जबकि बुखार से पीड़ित 13 तथा डायरिया से पीड़ित 11 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। मैनपुरी-कन्नौज सीमा पर स्थित थाना छिबरामऊ के प्रेमपुर निवासी 52 वर्षीय इंदुवाला को बुखार से पीड़ित होने पर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान गुरुवार की रात इंदुवाला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि जिला अस्पताल से बुखार से पीड़ित चार मरीजों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें