फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन दिल्ली से कानपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Fri, 21 Jun 2019 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार और गुरुवार को नई दिल्ली से कानपुर के मध्य चलेगी। गुरुवार को इसका ट्रायल किया गया। इस दौरान गुरुवार को सुबह 8.01 बजे आगरा के बरहन जंक्शन से गुजरी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 7 माह पूर्व किया गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस का आवागमन सप्ताह में पांच दिन होता था, जो नई दिल्ली से वाराणसी के मध्य संचालित थी। 

दो दिन यह ट्रेन और चलेगी। पर इन दिनों में ट्रेन वाराणसी न जाकर कानपुर तक ही चलेगी। गुरुवार को नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल के मध्य ट्रेन का ट्रायल किया गया। गुरुवार को बंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर कानपुर सेंट्रल पहुंची। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ तैनात रही।
विज्ञापन


वहीं कानपुर सेंट्रल से वापस आने पर अपराह्न एक बजे बरहन से निकली। आरपीएफ चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि बंदे भारत अभी तक सप्ताह में 5 दिन चलाई जा रही थी। गुरुवार को नई दिल्ली से कानपुर के मध्य इसका ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें