यहां का है मामला
मामला बोदला क्षेत्र में राम नगर का है। यहां के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती की घरेलू नोकझोंक की कहानी परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गई। 80 वर्षीय बुजुर्ग पति और 75 वर्षीय पत्नी में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। अब बात तलाक तक पहुंच गई है। काउसंलर के पास दंपती तलाक के लिए पहुंचे थे। पत्नी का आरोप था कि पति उसे अच्छी तरह से नहीं रखता, पेंशन मिलने के बाद भी उसका ध्यान नहीं रखता है। आरोप है कि बुजुर्ग पति को किसी से इश्क हो गया है, जिसके वजह से वो अपनी पेंशन दूसरी महिला पर खर्च करता है।
ये भी पढ़ें - फिरोजाबाद: MBA की पढ़ाई कर बड़ी कंपनियों में किया काम, अब नौकरी छोड़ गोबर से कर रहे कमाई
इस जिद पर अड़ी बुजुर्ग पत्नी
इस शर्त पर बनी बात
परामर्श केंद्र पर दूसरी बार आए इस मामले को काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने संभाला। उन्होंने दंपति में समझौता करा दिया। समझौते में यह तय हुआ कि पति अब पत्नी को खर्चा देगा और छोटे बेटे व पत्नी के साथ ही रहेगा।