फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Migraine Pain: तेज धूप से होने लगता है सिर में दर्द, तो हो जाएं सावधान...हो सकते हैं माइग्रेन के लक्षण

Wed, 26 Mar 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तेज धूप और गर्मी से यदि सिर में दर्द हो रहा है, तो सावधान हो जाएं। ये माइग्रेन का दर्द हो सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

 
विज्ञापन
एसएन की ओपीडी में सिर दर्द के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की तपिश लोगों के शरीर में जलस्तर कम कर रही है। इससे एसएन की ओपीडी में सिर दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 20 से 25 प्रतिशत मरीज माइग्रेन की समस्या के आ रहे हैं। इसके अलावा स्किन सनबर्न के मरीज भी आ रहे है।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत सिंह चाहर ने बताया कि तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। गर्मी की वजह से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में चक्कर आना और सिर दर्द जैसी समस्या हो रही है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 250 से 300 मरीज रोजना आ रहे हैं। त्वचा विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि तेज धूप लोगों की त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है। सनबर्न की शिकायत आ रही है।

ये भी पढ़ें -  टीसीएस मैनेजर खुदकुशी केस: पत्नी निकिता शर्मा को किस बात का डर? पुलिस से क्यों बच रही...10 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन



 

ये हैं कारण
धूप में लगातार काम करने की वजह से शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता है। इसकी वजह से चक्कर और सिर में दर्द होने लगता है। आंखों में भारीपन आता है। अधिक स्थिति खराब होने पर बेहोशी भी छा सकती है।

ये भी पढ़ें -  CM Yogi: योगी के सरकार के 8 साल...दावों में सबकुछ बेमिसाल, लेकिन आगरा में नहीं बदला हाल; रुके पड़े हैं ये काम



 
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
गर्मी में अधिकतर तरल पदार्थ का सेवन करें। हर घंटे पानी पीते रहें। लगातार धूप में काम ना करेंं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें