यात्री डग्गामार बस और ट्रक में आमने-सामने से वही भिड़ंत
पिनाहट। कस्बा भदरौली के पास शुक्रवार शाम आगरा-बाह मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के पास डग्गेमार यात्री बस और ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन सामने से क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक, बाह से आगरा जा रही डग्गामार बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ यात्री हल्के चोटिल हो गए। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और दोनों वाहनों को मुख्य मार्ग से साइड में हटवा कर मार्ग को सुचारू कराया।
यात्री डग्गामार बस और ट्रक में आमने-सामने से वही भिड़ंत