फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब गन्ना लेकर पहुंचे किसान दो सौ कुंतल गन्ना रिजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल ने खराब गुणवत्ता का गन्ना खरीदने से इंकार कर दिया है। अब तक मिल दो सौ क्विंटल खराब गुणवत्ता वाले गन्ने को रिजेक्ट कर चुकी है। चीनी मिल खटुआ, 767, 482 प्रजाति के गन्ने की खरीद नहीं कर रही है। मिल अब तक 45 हजार क्विंटल गन्ना खरीद चुकी है।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल में बीती 20 नवंबर से गन्ने की पेराई सत्र शुरू हो गई है। चीनी बनाने का काम भी तेजी के साथ शुरू किया गया है। हालांकि अभी तक कितनी चीनी बन चुकी है। इसका आंकड़ा मिल गन्ना विभाग को नहीं दे सकी है। इधर खरीद केंद्रों पर भी गन्ना तेजी से खरीदा जा रहा है। खरीद केंद्रों पर खराब गुणवत्ता का गन्ना वापस किया जा रहा है। विभिन्न खरीद केंद्रों पर अब तक कुल 200 क्विंटल गन्ना खराब होने के कारण किसानों को वापस कर दिया गया है। विभाग सामान्य और अरली प्रजाति का गुणवत्ता युक्त गन्ना खरीद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें