फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News:  सड़क हादसे में छह कावड़ियों की मौत से आक्रोश, आगरा-ग्वालियर मार्ग जाम, पुलिस बल तैनात

Sat, 23 Jul 2022 11:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कावड़ियों ने सैयां टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सैयां टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद शव लेकर जा रहे साथियों और उनके परिवारीजनों ने आगरा में सैंया टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसडीएम खेरागढ़ ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाम खोला गया। 
विज्ञापन


सोरों से गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे ग्वालियर के कांवड़ियों को थाना चंदपा क्षेत्र में डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में छह कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। रात में ही आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव साथियों को सौंप दिया। शव लेकर ग्वालियर जाते समय लोगों को मृत कांवड़ियों के परिजन शनिवार की सुबह करीब 8 बजे सैंया टोल पर मिल गए। यहां परिजन और साथियों ने मुआवजे की मांग करते हुए हाईवे पर पर पत्थर आदि डालकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। 

5-5 लाख मुआवजे का आश्वासन दिया 

जाम की सूचना लगते ही एसडीएम खेरागढ़ अनुज नेहरा और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार पहुंचे। कांवड़ियों के हंगामे को देखते हुए आसपास के थानों का फोर्स भी बुला लिया गया। एसडीएम खेरागढ़ ने कांवड़ियों के परिजनों से बात की। मृत कांवड़ियों के परिजन को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर सुबह करीब 9:15 बजे लोगों ने जाम खोल दिया।

हंगामे के अंदेशे से साथ चल रहे थे एसडीएम हाथरस

हाथरस में कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत के बाद अफसरों को अंदेशा था कि कांवड़िए हंगामा कर सकते हैं। इसके कारण ही शवों को एंबुलेंस से भेजने के बाद उनके साथ एसडीएम हाथरस राजकुमार सिंह पीछे-पीछे अपनी गाड़ी से चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें