फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोमांचक फाइनल मुकाबले में हाथरस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। अरदाया प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे सीजन का रोमांचक समापन सोमवार को हो गया। फाइनल मुकाबले में हाथरस बनाम मथुरा की टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली हाथरस टीम ने निर्णायक मुकाबले में विपक्षी टीम को 32 रन से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने टॉस के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना बनाए रखते हुए मैच खेलने के लिए अपील की। इसके बाद मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद कमेटी ने मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा विजेता टीम हाथरस को 25,000 रुपये तथा उपविजेता टीम मथुरा को 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान भोज कुमार फौजी, नरेंद्र चौधरी, ज्ञानू चौधरी पत्रकार, भोला प्रधान, धीरेंद्र चौधरी, मनेश पहलवान, मनीष प्रधान, भरत सिंह, पुष्पेंद्र, सौरभ, धम्मू, राधा रमन व जगवीर चौधरी सहित कमेटी के सभी सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें