फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़े वाली चॉकलेट घोलेगी रिश्तों में मिठास

विज्ञापन
आगरा। हथौड़े वाली चॉकलेट। - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। वैलेंटाइन डे के लिए खास उपहार हैं। चॉकलेट वाले उपहारों में नई वैरायटी हैं। इनमें से एक है हथौड़े वाली चॉकलेट...। इसमें ठोस चॉकलेट से बनी खोखली गेंद और खिलौने जैसा हथौड़ा मिलता है। बाल को फोड़ने पर दिल के आकार का केक निकलता है। आप अंदर अपनी पसंद के अनुसार सरप्राइज गिफ्ट भी डलवा सकते हैं। बड़े कारोबारियों का आकलन है कि इस बार वैलेंटाइन वीक में 50 लाख रुपये तक की चॉकलेट की बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन

आगरा कन्फेक्शनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल छाबड़िया ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट की बिक्री काफी होती है। जोड़े उपहार के साथ चॉकलेट जरूर देते हैं। पूरे हफ्ते चॉकलेट की बिक्री होती है। इस बार कई वैरायटी हैं। पिनाटा और पुल काफी पसंद की जा रही हैं। हथौड़े वाली चॉकलेट को ही पिनाटा कहते हैं। पुल में एक डोरी को खींचने पर लिक्विड चॉकलेट निकलती है। वैलेंटाइन वीक में शहर से 50 लाख का कारोबार होने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष से करीब दस लाख रुपये अधिक होगा।
----
दिल की बात है इसलिए लोग चीजें भी उससे मिलती-जुलती ही लेना पसंद करते हैं। इस समय दिल के आकार की चॉकलेट भी काफी पसंद की जा रही है। खासियत है कि इसे हाथों से ही तैयार किया जाता है। इसकी कीमत 80 रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

---
ये भी पसंद
-चॉकलेट नट़स
-ऑरेंज चॉकलेट
-स्विस चॉकलेट
-ब्लूबेरी चॉकलेट
-फ्रूट्स चॉकलेट
वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट और केक दोनों ही काफी पसंद किए जाते हैं। लोग अपनी पसंद की डिजाइन का केक ऑर्डर देकर तैयार कराते हैं। इसमें छात्र और नवविवाहित लोग अधिक हैं।
-रोहित वाधवानी, कारोबारी
इस बार वैलेंटाइन डे को लेकर उत्साह लोगों में काफी नजर आ रहा है। कारण वैक्सीन आ चुकी है। लोगों में कोरोना से भय जैसा माहौल नहीं है। इसलिए लोग जश्न मनाने की तैयारी में हैं।
-संभव भगत, कारोबारी
यह मेरा पहला वैलेंटाइन डे होगा। इसलिए यह मौका मेरे लिए खास है। इसे जश्न के रूप में मनाया जाएगा। वैलेंटाइन डे वाले दिन पत्नी को चॉकलेट दूंगा और केक भी काटूंगा।
विज्ञापन

-नमन शिरोमणी, ईदगार कॉलोनी
ऐसे मौके कभी-कभी ही आते हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। शुरुआत रोज डे से हो जाएगी। सप्ताह के अलग-अलग दिन के हिसाब से उपहार खरीदूंगी।
-मायेशा रामवानी, मारुति एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें