फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रेश आस पास के लिए भी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम जागरण मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा है कि हिंदुस्तान के सिर्फ एक फीसदी मुस्लिमों की जड़ें विदेश में हैं, 99 फीसदी की देश में ही हैं। आजादी से पहले अंग्रेजों ने मुस्लिमों को जड़ों से जुड़ने नहीं दिया। अंग्रेजों से पहले मुगलों और अन्य आक्रमणकारियों ने भी ऐसा ही किया था। आजादी के बाद कांग्रेस ने मुस्लिमों को तालीम और तरक्की से दूर रखा।
विज्ञापन

खंदारी स्थित साईं गार्डन में शुक्रवार को आयोजित मंच की बैठक में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ आज के हिंदुस्तान की बात नहीं कर रहे हैं। आजादी से पहले जब पाकिस्तान और बांग्लादेश भी भारत का हिस्सा थे, तब मुस्लिमों की आबादी 40-45 करोड़ थी, एक फीसदी को छोड़कर सभी की जड़ें यहीं की हैं। वह मुस्लिम जागरण मंच के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं कि मुस्लिम अपनी जड़ों से जुड़ें। उनके 500-700 साल पुराने पूर्वज हिंदू ही थे। मुस्लिमों की परंपराएं हिंदुस्तानी हैं, अरबी, तुर्की या ईरानी नहीं है। पूर्व काबीना मंत्री अरिदमन सिंह ने इंद्रेश कुमार का स्वागत किया।
साईं गार्डन के बाद इंद्रेश कुमार ने होटल पीएल पैलेस में लोगों को संबोधित किया। ताज मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मजहबों में बैर करना नहीं सिखाती है बल्कि आपस में इंसानियत और मोहब्बत के साथ रहना सिखाती है। हमें कट्टरता से नहीं मोहब्बत से हर जंग जीतनी होगी। कट्टरता से हमारा सबसे बड़ा बैर है। हमें मजहबी बनकर नहीं बल्कि हिंदुस्तानी बनकर जीना होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के मंत्री रजनीश त्यागी ने कहा कि हमें एकता और भाईचारे से चलना होगा। विश्व में आगरा इंसानियत और सुलहकुल की नगरी के रूप में जाना जाता है। ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) मनोज शर्मा, कर्नल (रिटायर्ड) जी एम खान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुस्लिम एकता कमेटी ने 21,000 रुपये का चेक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भेंट किया। संचालन शैलेंद्र शर्मा ने किया। मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष साजृल हुसैन, रशीद प्रधान, सम्शुद्दीन खान, ताज महोम्मद, अशोक गोयल, सुनील दीक्षित, विनीत कुमार, गौरी शंकर, राजीव उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें