फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर का वारंट लेकर पहुंची हरियाणा पुलिस

Thu, 23 Apr 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में पहुंची हरियाणा की पुलिस
विज्ञापन
आगरा। मंडलीय रेलवे चिकित्सालय में बुधवार दोपहर उस समय खलबली मच गई, जब हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के थाना नारनौल की पुलिस एक महिला डॉक्टर के खिलाफ वारंट लेकर पहुंची। महिला डॉक्टर के न मिलने से पुलिस शाम को बिना कार्रवाई लौट गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हरियाणा पुलिस पहुंची थी। अस्पताल में इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर कुछ ही देर में आरपीएफ, जीआरपी और सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर के खिलाफ पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। आरपीएफ के कमांडेंट ने भी स्थिति की जानकारी ली। महिला डॉक्टर के खिलाफ वारंट जारी था। बताया गया कि इस बीच महिला डॉक्टर अपनी कार से कहीं निकल गईं। इससे हरियाणा पुलिस शाम करीब 5:30 बजे तक इंतजार और पूछताछ के बाद बिना कार्रवाई किए लौट गई। विभाग में इसकी चर्चा पूरे दिन रही। आगरा कैंट जीआरपी के थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस महिला डॉक्टर के किसी मामले में आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें