फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की जगह एंबुलेंस से अंग्रेजी शराब की तस्करी, चेकिंग के दौरान पकड़ी गई बड़ी खेप

Mon, 23 Sep 2019 05:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एंबुलेंस से बरामद हुई अंग्रेजी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी कर एंबुलेंस में लाई जा रही शराब की खेप को रविवार रात को आगरा में एनएच-2 पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। हालांकि एंबुलेंस का चालक भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस और शराब को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हाईवे पर एसआरके मॉल के सामने पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए तेज रफ्तार में आ रही थी। पुलिस ने एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया। 

एंबुलेंस में मिली 55 पेटी शराब 

एंबुलेंस के रुकने पर चालक पैदल भाग निकला। जब एंबुलेंस की तलाशी ली तो पुलिस दंग रह गई। एंबुलेंस में 55 पेटी शराब रखी थी। इनमें 2640 बोतल रखी थी। यह शराब हरियाणा मार्का की थी। चालक के बारे में पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई योगेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसके बारे में भी पुलिस पता कर रही है। शहर में पहले कई बार हरियाणा की शराब के साथ तस्कर पकड़े जा चुके हैं। 

दो लाइसेंस निरस्त

उधर, प्रशासन ने किरावली में भांग का और फतेहाबाद रोड स्थित देशी शराब के ठेके के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। पिछले दिनों चेकिंग के दौरान इन दोनों में अनियमितता मिली थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें