फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के हरविंदर सिंह सोढ़ी ने चुनी थी एशिया कप विजेता टीम

विज्ञापन
हरविंदर सिंह सोढ़ी
विज्ञापन
आगरा। किसी चयनकर्ता के लिए इससे बड़ी खुशी और गर्व की बात क्या होगी कि उसके कार्यकाल की आखिरी चुनी हुई टीम चैंपियन बन जाए। भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में शिकस्त देकर एशिया कप का खिताब जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ आगरा के विजय नगर कॉलोनी निवासी हरविंदर सिंह सोढ़ी का चयनकर्ता के रूप में यादगार सफर बन गया। राष्ट्रीय जूनियर चयनकर्ता के रूप में उनके कार्यकाल का अंतिम असाइनमेंट इसी टीम का चयन करना था। सोढ़ी ने कहा कि इससे बेहतर विदाई उनके लिए नहीं हो सकती थी। सोढ़ी के मुताबिक, यह जीत पूरे साल चली मेहनत और तैयारी का परिणाम है।
विज्ञापन

अनुभव में पाकिस्तान आगे, जज्बे में भारतीय खिलाड़ी भारी
सोढ़ी ने बताया कि भारतीय टीम नई थी, जबकि पाकिस्तान के सात-आठ खिलाड़ी पिछले विश्व कप में खेल चुके थे। कुछ खिलाड़ियों को दो विश्व कप खेलने का अनुभव भी था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज से भारतीय खिलाड़ियों को अनुभव ही मिला था। फाइनल में उन्होंने मानसिक मजबूती, धैर्य और कौशल का शानदार परिचय दिया।

पूरे साल चलती है प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने की प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि अंडर-19 टीम तैयार करने की प्रक्रिया पूरे साल चलती है। चयनकर्ता घरेलू टूर्नामेंटों पर नजर रखते हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बढ़ने का अवसर देते हैं। इसमें बीसीसीआई और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में निखर रहे खिलाड़ी
सोढ़ी ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष काम होता है। मेंटल टफनेस कोच भी खिलाड़ियों को दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करते हैं। इन प्रयासों का लाभ भारतीय युवा क्रिकेटरों को मिल रहा है।
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा परखने बिहार पहुंचे थे हरविंदर सिंह सोढ़ी
सोढ़ी ने बताया कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बारे में पहली जानकारी मैच रेफरी शक्ति सिंह से मिली थी। इसके बाद वह खुद बिहार पहुंचे और वैभव का खेल देखकर उनकी प्रतिभा को परखा। आगे चयन समिति ने उन्हें मौका दिया। उन्होंने बताया कि चयनकर्ता हर जगह सभी मैच नहीं देख सकते। ऐसे में पूर्व खिलाड़ियों, मैच रेफरी और क्रिकेट से जुड़े अनुभवी लोगों से मिलने वाली जानकारियां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान में मददगार होती हैं।

आगरा के लिए भी दोहरी खुशी
जिस टीम के चयन के साथ सोढ़ी के राष्ट्रीय जूनियर चयनकर्ता कार्यकाल का समापन हुआ, उसी के एशिया चैंपियन बनने से ताजनगरी के क्रिकेट जगत को भी गौरवान्वित होने का अवसर मिला। उनके लिए यह उपलब्धि चयनकर्ता जीवन की यादगार विदाई बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें