आगरा। ताजनगरी के क्रिकेट मैदान पर अब बेटियों की प्रतिभा का दमखम देखने को मिलेगा। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और उभरती खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से जनवरी में सिकंदरा स्थित डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी में बालिकाओं की ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें आगरा के अलावा दूसरे शहरों की खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में बोर्ड ट्रॉफी में खेल चुकी खिलाड़ियों की भागीदारी इसे खास बनाएगी।
विज्ञापन
हेमलता काला के जुड़ने से बढ़ा आयोजन का महत्व:
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता हेमलता काला भी इस आयोजन से जुड़ी हैं। उनके अनुभव और महिला क्रिकेट में योगदान से प्रतियोगिता का महत्व बढ़ गया है। आगरा में बालिका क्रिकेट को आगे बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।