फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ली पाइलिंग के बाद भी हो रहा कटान, स्थान में हो रहा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम बरौना में गंगा की धारा की कटान का संकट बरकरार है। कुछ देर राहत मिलने की उम्मीद नजर आती है तो कुछ देर के बाद और जगह कटान शुरू हो जा रहा है। जिससे यह उम्मीद फिर टूट जाती है। बल्ली पाइलिंग करके जो सैंड बैग कटान रोकने के लिए लगाए गए उन स्थानों पर पीछे की ओर गंगा का पानी पहुंच गया। अब पीछे की ओर भी सिंचाई विभाग सैंड बैग लगा रहा है। शासन से प्रमुख अभियंता बाढ़ और मुख्य अभियंता कानपुर पिछले दो दिनों से यहां डेरा डाले है।
विज्ञापन

बरौना गांव के कटान का खतरा लगातार बने होने के कारण ग्रामीणों का पूरा दिन बेचैनी के बीच कटान की स्थिति को देखने में गुजर रहा है। ग्रामीणों को तसल्ली सिर्फ इस बात की है कि कटान रोकने के लिए मौके पर युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि कटान कभी तेज होता है तो कभी धीमी गति से। कटान रोधी कार्य किए गए हैं, उससे कटान की गति में कुछ अंतर नजर आता है तो गंगा की धारा दूसरी जगह कटान शुरू कर देती है। समझ नहीं आ पा रहा कि क्या होगा, कैसे होगा।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश का कहना है कि कटान रोकने के लिए काफी कोशिशें हो रही हैं, लेकिन अभी कटान रुकने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। क्योंकि जिन इलाकों में बल्ली पाइलिंग की गई उनके पीछे के क्षेत्र में मिट्टी कटान के साथ पानी भरने लगा है। बार बार कटान की स्थिति को देखते हुए लोग परेशान हो रहे हैं। प्रमुख अभियंता बाढ़ एनसी उपाध्याय, मुख्य अभियंता कानपुर जीसी अग्रवाल ने कटान रोधी कार्यों का दूसरे दिन भी निरीक्षण किया और बल्ली पाइलिंग का कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। लगातार कटान रोधी कार्य जारी हैं। शिफ्टवार अभियंता और मजदूर यहां कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें