फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिता के हत्यारों को फांसी दो...

विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा में हर्षिता के परिजन व कस्बे के लोग आरोपी हर्षिता के ससुरालीजनों को फांसी की सजा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। 12 दिन पूर्व जनपद मैनपुरी के कुरावली में कस्बे की बेटी हर्षिता की ससुरालीजन ने हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना कुरावली में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। परिवार के लोग हर्षिता की हत्या के आरोपी ससुरालीजन को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने हर्षिता को न्याय दो, हर्षिता के हत्यारों को फांसी दो स्लोगन लिखीं पट्टियां लेकर प्रदर्शन किया। हर्षिता के पिता अरविंद गुप्ता व मां लक्ष्मी गुप्ता ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि उनकी पुत्री हर्षिता पंाच माह की गर्भवती थी। जिसकी ससुरालीजनों ने 24 मार्च को पीट पीटकर हत्या कर दी। सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को लगातार फैसला करने के लिए धमकियां दी जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी करके पुलिस फांसी की सजा दिलाए। परिवार के लोगों ने बताया कि एक दिसंबर 2020 को कुरावली के अभय गुप्ता से हर्षिता की शादी हुई थी। इस प्रदर्शन के दौरान परिजन के अलावा कस्बे के लोग काफी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें