फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूटान में आगरा की हर्ष, महक और संध्या ने जीते स्वर्ण पदक

Tue, 13 Oct 2026 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा के ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। जिले के तीन युवा कराटे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया है। भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित थिंपू ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप में हर्ष कल्याण, महक और संध्या गुनकर ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हर्ष कल्याण ने अंडर-19 के 60 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। संध्या गुनकर ने अंडर-17 के 50 किलोग्राम भार वर्ग में जापान की खिलाड़ी को और महक ने अंडर-14 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में भूटान की खिलाड़ी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
चैंपियनशिप में जापान, नेपाल, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन समेत एशिया के कई देशों के धुरंधर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मास्टर जितेंद्र कल्याण ने बताया कि तीनों विजेता खिलाड़ी 15 अक्तूबर को भूटान से स्वदेश लौटेंगे। इस उपलब्धि पर अकादमी के संरक्षक मुकेश कल्याण, अचल सिंह चंद्रवाकर, इंजीनियर लोकेश कुमार, धर्मेंद्र कल्याण, मनीष आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें