फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। चौथे चरण के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को रैंक का प्रिंटआउट और हस्ताक्षरित प्रति 13 से 15 अक्तूबर तक जनपद के किसी भी राजकीय आईटीआई में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

कार्यदेशक संकल्प दीक्षित ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी रैंक एससीवीटी की वेबसाइट www.scvtup.in पर रैंक विकल्प पर क्लिक करके देख सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहले पूर्व पंजीकृत लेकिन अब तक चयनित नहीं हुए अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष नए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची से ट्रेड आवंटन किया जाएगा। पांचवें चरण में नए विकल्प भरने और नए आवेदन की अंतिम तिथि 11 निर्धारित थी। शासनादेश के तहत गठित समिति को 16 तक प्रवेश और चयन की पूरी प्रक्रिया संपन्न करानी होगी। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों को प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का डाटा 17 अक्तूबर की रात 12 बजे तक एससीवीटी पोर्टल पर अपलोड करने के साथ सत्यापित भी करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें