फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हैरी बने उत्तर प्रदेश पैरा टेबल टेनिस में उपविजेता

विज्ञापन
हैरी पाराशर
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी के प्रतिभाशाली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैरी पाराशर ने एक बार फिर खेल क्षमता का लोहा मनवाते हुए उत्तर प्रदेश पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में उन्हें नोएडा के योगेश चौहान के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

हैरी ने प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाया और तेज रिफ्लेक्स, सटीक शॉट्स और बेहतरीन रणनीति के दम पर लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।
फाइनल में योगेश के खिलाफ मुकाबला कड़ा रहा। हैरी ने एक गेम अपने नाम कर वापसी की कोशिश की। अनुभव और रणनीतिक बढ़त के चलते योगेश ने मैच 3-1 से अपने नाम कर लिया। इसके बावजूद हैरी का जुझारू खेल और आत्मविश्वास दर्शकों और खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

हैरी पाराशर पहले भी उत्तर प्रदेश स्तर पर चैंपियन रह चुके हैं और लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी इस सफलता में जिला टेबल टेनिस संघ की डॉ. अलका शर्मा, कोच मनोज पाराशर और सौरभ पोद्दार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने हैरी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया और भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें