फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कानून पर किसानों को बरगला रहा विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रविवार को घिरोर मंडल की वर्चुअल किसान चौपाल में किसानों को केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए किसान कानून की जानकारी दी। साथ ही आरोप लगाया देश भर में विपक्ष किसान कानून के संबंध में किसानों को बरगला रहा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि अभी तक किसान अपनी फसल देश के अन्य बाजारों में बेचने नहीं जा पाते थे। अब नए कानून में किसान अपनी मनमर्जी से पूरे देश में कहीं पर भी फसल बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। उस पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। विपक्षी दल किसानों को बरगला कर सच को छिपा कर झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। नए कानून में किसानों के हित में प्रभावी फैसले लिए गए हैं। विपक्ष झूठ फैला रहा है कि अब बाहर की कंपनियां किसानों के खेतों पर कब्जा कर लेगी। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
नए कानून में किसानों की जमीन का कोई भी पट्टा अथवा बैनामा नहीं हो पाएगा। किसानों की फसलों को सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, दीपक जैन, कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणप्रताप सिंह चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान कानून की जानकारी किसानों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें