फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामा व अन्य कागजात लिया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में दो महिलाओं ने फर्जी बैनामा व अन्य दस्तावेज के जरिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। मंजूरी के बाद उन्हें कनेक्शन भी दे दिया गया। लेकिन एक शिकायत के बाद जेई की जांच में धोखाधड़ी खुल गई। महिलाओं के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान सरजू दास की कुटिया के आगे निवास कर रहीं रूचि कश्यप और शकुंतला देवी कश्यप ने घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल में आवेदन किया था। कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद कनेक्शन मंजूर हो गया और चार मार्च को घर पर मीटर लगाकर बिजली चालू कर दी गई थी। कुछ दिन पूर्व एक महिला संतोष सक्सेना ने जेई मनीष कुमार को शिकायत दी।
इसमें बताया कि कनेक्शन फर्जी कागजात पर लिया गया है। जेई ने जब जांच की तो पाया कि रूचि व शकुंतला देवी ने मकान का फर्जी बैनामा लगाकर कनेक्शन प्राप्त किया है। इसके बाद विभाग ने लगाया गया मीटर उतरवा लिया गया। जेई मनीष ने दोनों महिलाओं पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें