फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच ‘हरियाली महोत्सव’ का आगाज

Sat, 09 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
आगरा ने एक नई पहल करते हुए शुरू किया है ‘हरियाली महोत्सव’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आपने उत्सव तो कई देखे होंगे, लेकिन आगरा ने एक नई पहल करते हुए शुरू किया है ‘हरियाली महोत्सव’। शुक्रवार को एमजी रोड स्थित शहीद भगत सिंह छात्रावास मैदान में शुरू हुए हरियाली महोत्सव पर प्रकृति भी मेहरबान रही। इधर महोत्सव शुरू हुआ और उधर मेघ बरस पड़े। टीएलएफ (ताज साहित्योत्सव) के तीन दिवसीय हरियाली महोेत्सव में दलित परिवारों के बच्चों को पौधे भेंटकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

टीएलएफ के हरविजय सिंह वाहिया और अशोक जैन सीए ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने घर के आगे दो पौधे रोपें। आने वाली पीढ़ी को सुखद भविष्य देना है तो पौधे लगाने होंगे। उत्सव में तुलसी, नीम, गुड़हल के पौधे बांटे जाएंगे, वहीं ट्री गार्ड भी रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस दौरान रानी सरोज गौरिहार, वत्सला प्रभाकर, संदेश जैन, राजकुमार जैन, राम मोहन कपूर, प्रदीप खंडेलवाल, आनंद राय, शिशिर भगत, शैलेंद्र नरवार, रोली सिन्हा, रानू दत्ता, समी अगाई, शशि गोयल आदि ने बच्चों को पौधे बांटकर उन्हें पुष्पित और पल्लवित करने की सीख दी। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना रुचि शर्मा ने कथक के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ उर्वशी शर्मा, महिमा यादव, पूर्वा तिवारी ने भाग लिया। फ्रेंडस थियेटर ग्रुप के अनिल जैन की टीम ने ‘बिन पानी सब सून’ नाटक की प्रस्तुति दी। उत्सव में स्टाल के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के तरीके बताए गए। ईको क्लब ने नो प्रोफिट नो लॉस की तर्ज पर आधुनिक सिंचाई उपकरण उपलब्ध कराए। लोगों ने पौधों और ट्री गार्ड की बुकिंग भी कराई। मीडिया प्रभारी संदेश जैन के मुताबिक हरियाली उत्सव का विधिवत शुभारंभ शनिवार शाम 5:30 बजे डीएम पंकज कुमार करेंगे। उत्सव शाम 5 से रात 9 बजे तक रहेगा।
उत्सव में श्रीभगवान शर्मा, सुधा कपूर, विजय पाटनी, डीके पांडेय, एके कक्कड़, कांता माहेश्वरी, सुलेखा सुराना, अर्चना पुरवार, सोना जैन, शिवानी मिश्रा, आशीष मिश्रा, तेजपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें