फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हरीपर्वत-रावली पुल की डिजाइन तैयार, रेलवे की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) रावली और हरीपर्वत पर पुल बनाएगा। पुल की डिजाइन भेजे जाने के बाद रेलवे की टीम ने भी निरीक्षण कर लिया है। रेलवे की एनओसी मिलते ही पुल का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में रावली और हरीपर्वत पर रेलवे लाइन गुजर रही है। इसके ऊपर पुल बनाया जाना है। पुल की लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। दोनों पर स्टील गर्डर से पुल बनाया जाएगा। रेलवे की टीम भी मौके पर निरीक्षण कर चुकी है।
रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद पुल का कार्य शुरू किया जाएगा। दरअसल, दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड है। इसमें तीन पुल बनेंगे जिसमें से यमुना पर पुल बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

-
एमजी रोड को किया जाएगा बंद
यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि रावली और हरीपर्वत पर पुल स्थापित करने के दौरान एमजी रोड को बंद किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा। पुल को मेट्रो के डिपो में तैयार किया जाएगा और मौके पर लाकर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान एमजी रोड को बंद करना पड़ेगा। ये कार्य देर रात में किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें