फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से निकाली हरिनाम संकीर्तन यात्रा, झूमे श्रद्धालु

Fri, 03 Oct 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 5 कुसमरा में निचली गंगा नहर में मंत्रोच्चार के साथ कलशों का विसर्जन करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज मंदिर से दशहरा पर हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन पर भक्तिभाव से झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

मंदिर के आचार्य पंडित शीलनामाचार्य ने मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। यात्रा में श्रद्धालु फूलों से सुसज्जित पालकी पर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा को कंधों पर उठाकर चल रहे थे। यात्रा में पंडित प्रशांत चतुर्वेदी भक्तों के साथ हरिनाम का संकीर्तन करते चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज की आरती उतारी और यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मंदिर से शुरू होकर लाल मठिया, मोहल्ला कटरा, कृष्णा टॉकिज रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौक, सदर बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौक, देवी रोड होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज की आरती उतारी। इस दौरान सौरभ चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, अनुपम चतुर्वेदी, आदेश चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, नीतीश चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें