बेवर। कस्बा के बाईपास इटावा रोड निवासी उमेश पाल ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि वह आरा मशीन पर लकड़ी का व्यापार करते हैं। 22 मई 2025 को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक सैनिक स्कूल का मैस इंचार्ज बताते हुए ईंधन के लिए लकड़ी खरीदने की बात कही। उनके अकाउंट में पांच हजार रुपये भी भेजे गए। इसके बाद उनके अकाउंट से करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने के बाद उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।