फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के हार्दिक गुप्ता ने नीट में पाई 22वीं रैंक, बिना कोचिंग के पहले प्रयास में मिली सफलता

Thu, 06 Jun 2019 09:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
माता-पिता और भाई के साथ हार्दिक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के हार्दिक गुप्ता ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के परिणाम में ऑल इंडिया 22वीं रैंक प्राप्त की है। उनको 720 में से 690 अंक मिले हैं। हार्दिक जिले में पहले स्थान पर तो प्रदेश में चौथे स्थान पर काबिज हैं। खास बात यह है कि इन्होंने बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


हार्दिक गुप्ता का परिवार फतेहाबाद में रहता है। पिता डॉ. हर्षवर्धन और मां डॉ ज्योति गुप्ता (शकुंतला देवी हास्पिटल के संचालक) हैं। हार्दिक का कहना है कि उनकी सफलता में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोई समस्या होने पर माता-पिता समाधान बताते थे। मां रोज सुबह हार्दिक को पढ़ने के लिए उठाती थीं। 

हार्दिक का कहना है कि उन्होंने कोचिंग नहीं की, खुद पढ़ाई कर सफलता अर्जित की। रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ते थे। सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल शिक्षकों से बातचीत के लिए करते थे। हार्दिक ने कक्षा दसवीं डीपीएस, आगरा से 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सर्जन बनना चाहते हैं हार्दिक

कक्षा 12वीं की पढ़ाई नवजीवन आदर्श पब्लिक स्कूल, दिल्ली से की। 92 अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। बायो में रुचि होने की वजह से इन्होंने मेडिकल की पढ़ाई चुनी है। सर्जन बनना चाहते हैं। 

इन्होंने एम्स की परीक्षा भी थी, उत्तीर्ण होने पर एम्स को प्राथमिकता देंगे। नहीं तो मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एमबीबीएस करेंगे। हार्दिक गुप्ता इस समय मुंबई में हैं। वह बायो ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। टीम में चयन के लिए तैयारी कर रहे हैं।

हार्दिक की सफलता पर फतेहाबाद में माथुर वैश्य समाज में हर्ष की लहर है। फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप, माथुर वैश्य महासभा सहित तमाम संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त किया। हार्दिक फतेहाबाद के समाजसेवी मोतीलाल गुप्ता के पौत्र हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें