फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई: घर पहुंचकर दी धमकी, ताऊ से मारपीट; केस हुआ दर्ज

Thu, 17 Sep 2026 11:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा क्षेत्र में युवक की कथित हरकतों से परेशान युवती ने पढ़ाई छोड़ दी। आरोप है कि युवक ने घर पहुंचकर धमकी दी और शिकायत करने पहुंचे युवती के ताऊ से मारपीट की।
 
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवती ने युवक की हरकतों से परेशान होकर अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। आरोपी ने घर आकर अभद्रता की और शिकायत करने पर पीड़िता के ताऊ की पिटाई भी की।
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि गैलाना निवासी रोहित उसे रास्ते में परेशान और प्रताड़ित करता है। इससे परेशान होकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। बाद में रोहित उसके घर पहुंचकर धमकी और गाली-गलौज करने लगा। उसने अपने ताऊ को इस मामले की जानकारी दी।

जब ताऊ रोहित के पिता मुकेश से शिकायत करने पहुंचे तो रोहित ने उन्हें तमाचा मारा और अपने पिता के साथ मिलकर पिटाई की। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि भविष्य में कोई घटना होने पर रोहित और उसके पिता जिम्मेदार होंगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें