फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों की प्रताड़ना: बेटी संग थाने पहुंची विवाहिता, डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास; पुलिसकर्मियों ने रोका

Sun, 06 Oct 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ससुराल वालों से प्रताड़ित विवाहिता बेटी के संग थाने पहुंच गई। उसने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना इरादतनगर में ससुराल में उत्पीड़न का शिकार हुई महिला की सुनवाई नहीं हुई तो उसने शनिवार शाम को थाना परिसर में पहुंचकर खुद और अपनी बेटी पर डीजल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को बचाया। इससे थाने में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर एसीपी शमसाबाद गिरीश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने महिला को आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन


मनीषा का विवाह इरादतनगर के गांव इनायतपुर में हुआ था। उसके सात साल की बेटी है। उसने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद ससुराल के लोगों ने उसका विवाह देवर के साथ करा दिया। उसका मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न किया गया। दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। 

उसने इससे पूर्व भी एक मुकदमा ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराया था। जिसमें बाद में सुलह करा दी गई। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज कुर्राचित्तरपुर पर सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया। पुलिस की ओर से सुनवाई नहीं किए जाने पर ही महिला शनिवार को बेटी के साथ थाना इरादतनगर पहुंची और आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना की खबर लगते ही एसीपी शमसाबाद पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें