फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांचवीं की छात्रा का पीछा करने वाले शोहदे ने रचा भूत-प्रेत का ढोंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बालिका का पीछा करने वाले शोहदे की अजीब करतूत से हर कोई सन्न रह गया। स्कूल आते-जाते समय बालिका को घूरने और इशारे करने वाले आरोपी ने इस बार उसकी रिश्तेदारी में पहुंचकर भूत-प्रेत का ढोंग रचा और बालिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया। बालिका के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका से डरे पीड़ित परिवार ने शोहदे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने शनिवार को बाह थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी पांचवीं की छात्रा है। स्कूल आने-जाने के दौरान एक शोहदा लगातार उसका पीछा करता था। 12 अक्तूबर को बालिका बसई अरेला के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई थी, जहां आरोपी भी पहुंच गया। वह खुद पर भूत-प्रेत का साया होने का नाटक करते हुए भद्दी गालियां देने लगा। उसने चिल्लाते हुए धमकी दी कि यदि बालिका को उसके पास नहीं बुलाया गया, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। परिजनों ने आरोपी द्वारा किसी तांत्रिक क्रिया या अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल के रास्ते पर बालिका का पीछा करने एवं भूत-प्रेत की आड़ में उसे बुलाने की जिद पर अड़ने पर अनहोनी की आशंका में परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। शोहदे की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें