फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर हर-हर की गूंज

Mon, 10 Aug 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम ढलने के साथ अद्भुत सवेरे का एहसास हुआ। लाखों की तादात में शिव भक्त शहरों की सड़कों पर दिखाई दिए। छिटपुट झुंड कारवां में तब्दील हो गया। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों ने रात को पूरे समय जगाए रखा। परिक्रमार्थियों का जोश देखते बन रहा था। मील चलने के बाद भी थकान उनसे कोसों दूर थी। इनके पांव जैसे अपने आप आगे बढ़े जा रहे थे। चेहरे पर एक अजीब सी चमक। किसी ने पैर में घुंघरू तो किसी ने कमर घंटी बांध रखी थी।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर छह बजे शुरू हुआ शिव मंदिरों की परिक्रमा का दौर पूरी रात चला। रात बीतती गई, इनकी रफ्तार और संख्या दोनों बढ़ती जा रही थी। बच्चे भी परिक्रमा लगाते दिखाई दिए। इसमें भी युवाओं की तादात अधिक थी। इनके हाथ में लोटा, अंगोछा था। अधिकतर की बनियान पर भोले बाबा का चित्र छपा था। सिकंदरा चौराहा, यमुना किनारा, बल्केश्वर चौराहा, वाटर वर्क्स रावली महादेव मंदिर, मन:कामेश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनाती थी।
चारों प्राचीन मंदिरों में अभिषेक
जिसने जहां से परिक्रमा शुरू की, वहीं खत्म की। शहर के चारों कोनों पर स्थित महादेव मंदिरों पर पहुंचकर अभिषेक किया। बल्केश्वर महादेव मंदिर से परिक्रमा शुरू करने वालाें ने वाटर वर्क्स से होते हुए, जीवनी मंडी, बेलनगंज, मन:कामेश्वर मंदिर से हाथी घाट, जमुना किनारे से शमशान घाट, पुरानी मंडी से ताज व्यू तिराहे से गोबर चौकी से होते हुए राजेश्वर मंदिर, डीआईजी आवास होते हुए बालूगंज पुलिस चौकी से थाना रकाबगंज के सामने टंकी चौराहा, रावली, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, रुई की मंडी, शाहगंज भोगी पुरा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर से शंकर गढ़ की पुलिया से बोदला होते हुए कैंलाश मंदिर से एनएच होते हुए घरों का रुखा किया।
विज्ञापन


देखते बनी मेले की भव्यता
बल्केश्वर मेले का नजारा देखने लायक था। बल्केश्वर क्षेत्र और मुख्य पार्क खचाखच भरा हुआ था। बच्चे से लेकर बड़े तक सर्कस और झूले के साथ खाने-पीने का आनंद उठा रहे थे। रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा रहा था। पूरी रात पार्क से लेकर विभिन्न मार्गों और मंदिरों में रौनक बनी रही। बल्केश्वर महादेव मंदिर में पैर रखने की जगह नहीं थी।
राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने बल्केश्वर मुख्य पार्क में फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर मेले का शाम को उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जगन प्रसाद गर्ग भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डा. रोली तिवारी मिश्रा, सपा के शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन, मेला कमेटी की संरक्षक पार्षद कुंदनिका शर्मा, संयोजक नरेंद्र तनेजा, अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन सिंघल, महामंत्री अनिल गर्ग, ताराचंद मित्तल, डॉ. रामअवतार शर्मा, वत्सला प्रभाकर आदि की मौजूदगी रहीं। अध्यक्षता पर्वत सिंह शाक्य ने और संचालन शशांक प्रभाकर ने किया। सिविल डिफेंस के कैंप का एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव और एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने किया। सिविल डिफेंस के 100 से अधिक स्वयं सेवक व्यवस्था संभालने में लगे थे।

बारिश ने मजा किया किरकिरा
बारिश ने मेले में आए दुकानदारों से लेकर शहरवासियों का मजा कुछ किरकिरा कर दिया। बल्केश्वर मुख्य पार्क में पानी भर गया। लोगों को बचकर चलना पड़ रहा था। बारिश में लोगों ने दुकानें समेट ली थी, बंद होने के बाद फिर सजाई।

स्नान के लिए लगाया पंप बंद हुआ
यमुना नदी में पानी अधिक होने से श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बल्केश्वर घाट पर नगर निगम की ओर से पंप लगाया गया। लेकिन कुछ देर में ही बंद हो गया। ठीक होने में घंटों लगे। नदी में बैरीकेडिंग की गई थी, पुलिसवाले पार नहीं जाने दे रहे थे। मंदिर से घाट तक लाइटिंग की गई है। दोनों ओर माला-फूल की दुकानें सज हुई है। कई दुकानें भोले का चित्र परिक्रमार्थियों की बनियान और टी-शर्ट पर छापने के लिए लगी हुई है। पांच रुपये में चित्र छपवाये जा रहे थे।

बर्फानी बाबा की झांकी के दर्शन
आगरा। बल्केश्वर मंदिर के पास बफार्नी बाबा की विशाल झांकी लगाई गई है। लोग दर्शन कर आनंदित हो रहे थे। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। फल आदि बांटे गए। प्याऊ भी लगाई गई। निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था दिखी चौकस
आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखी। प्रवेश द्वार पर दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। लोग इनसे होकर गुजर रहे थे। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।


लाउडस्पीकर झूमे लोग
आगरा। जगह-जगह लाउडस्पीकर पर गाने पर बज रहे थे। परिक्रमार्थी के अलावा बाकी लोग भी गानों पर झूूमते दिखाई दिए।
 
डंडे नहीं दिखाई दिए
आगरा। प्रशासन की सख्ती का असर दिखा। परिक्रमार्थियों की हाथों में झंडे नहीं दिखाई दे रहे थे। कुछ लेकर चलने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस उनसे डंडा रखवा ले रही थी।  

शिव परिवार की सुंदर झांकी के दर्शन
शिव शक्ति मंडल की ओर से रुई की मंडी चौराहे पर शिव परिवार की सुंदर झांकी सजाई गई। रविवार पूरी रात भंडारा चला। फल वितरण किया गया। शाहगंज थाने के इंस्पेक्टर राजीव सिरोही ने भंडारे का उद्घाटन किया। हेमंत भोजवानी, बल्ली, सुनील कर्मचंदानी, ललित आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें