कासगंज। मिशन शक्ति के अंतर्गत आज पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनपद की महिलाओं और बालिकाओं के साथ 2 घंटे पारस्परिक संवाद किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह द्वारा भी महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया जाएगा। जनपद की ऐसी महिलाये व बालिकाएं जो यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा, सुझाव एवं सहायता प्राप्त करना चाहती हैं। वे सभी महिलाएं जिलाधिकारी से अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी से सीधे दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से सीधे संवाद करने के लिए मोबाइल नंबर 9454417516 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 7081202228 पर संपर्क करें। संवाद