फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में मालगाड़ी की चपेट में आकर मृतक अशोक कुमार - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के मोहल्ला नगला भीकम निवासी सेल्समेन की ग्राम खरपरा के निकट रेलवे ट्रेक से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

अशोक कुमार (40) पुत्र राधा किशन निवासी मोहल्ला नगला भीकम पान मसाला, नमकीन आदि सामान की साइकिल से सेल्समैनी का काम करता था। वह सामान लेकर ग्राम खरपर की ओर जा रहा था। गांव के निकट फाटक पार करने के लिए रेलवे ट्रेक के समीप खड़ा हुआ था। इसी दौरान मालगाड़ी गुजरी तो वह उसकी चपेट में आ गया। एकत्रित लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां गंभीर देख चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी आ गए। परिजन अलीगढ़ उपचार के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से बेटा और बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें