फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव: मथुरा में 51 किलो दूध और 11 किलो घी से किया केसरीनंदन का अभिषेक, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 16 Apr 2022 12:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन के मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। 
विज्ञापन
मंदिर में हनुमान जी का अभिषेक करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के प्राचीन घाटी वाले बाबा हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सबसे पहले मंदिर में विराजमान श्री हनुमान जी महाराज के विग्रह का 51 किलो दूध, 11  किलो गाय का घी, 11 किलो शहद,  21 किलो बूरा, गंगाजल , जमुना जल, गुलाब जल आदि से पंच अभिषेक किया गया। इसके बाद केसरीनंदन को नवीन पोशाक धारण कराई गई। 

विज्ञापन


हनुमान जी के जन्मोत्सव पर 11100 लड्डूओं का भोग लगाया गया। इसके बाद यह प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में फूल बंगला भी सजाए गए और हनुमान जी को 56 भोग लगा गए। हनुमान जी का जन्मोत्सव पर केसरीनंदन के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान होता है। उधर, वृंदावन धाम में बालाजी देवस्थान में धार्मिक अनुष्ठान हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें