फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
अर्जुन का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। दिल्ली से घर लौट कर आए गांव सुल्तानगंज के युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन घरवाले भी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 22 वर्षीय अर्जुन कश्यप दिल्ली में टेंपो चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह घर आ गया। परिजनों ने अचानक आने का कारण पूछा तो कुछ भी नहीं बताया। सुबह करीब सात बजे घर वाले दैनिक कार्यों से निवृत्त हो रहे थे, इसी बीच अर्जुन छत पर चला गया। बरामदे में लगे पंखा के कुंडा में दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
कुछ देर बाद जब परिजन छत पर पहुंचे तो अर्जुन को फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्यों की इसकी वजह कोई भी परिजन नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें